गिरडीह, जुलाई 31 -- Gridih News: डुमरी। राजकीय बुनियादी विद्यालय, डुमरी में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर गुरुवार को विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के अभिभावकों की आमसभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य बुटू गोप ने की, जबकि राकेश कुमार गुप्ता बतौर चुनाव पर्यवेक्षक उपस्थित थे। बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजिका एवं उप-संयोजिका पद के लिए एक से अधिक दावेदार होने के कारण मतदान कराया गया। मतदान के बाद सिमरन वर्णवाल अध्यक्ष, अनुराग राणा उपाध्यक्ष, पूजा देवी संयोजिका तथा प्रियंका कुमारी उप-संयोजिका निर्वाचित घोषित की गईं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिवाकर महतो को पदेन सचिव बनाया गया। वहीं कनीय शिक्षक संजीत कुमार एवं वीणा कुमारी को समिति में पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया। स्थानीय प्राधिकार के प्रतिनि...