गिरडीह, अगस्त 9 -- Gridih News: एसआईटी के बीबीए-बीसीए छात्रों ने परीक्षा में मारी बाजी गिरिडीह, प्रतिनिधि। सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसआईटी) गिरिडीह के बीबीए एवं बीसीए विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। परिणामों से संस्थान में हर्ष का माहौल है।बीबीए सत्र 2023-2026 में शिवम कुमार गुप्ता ने 8.50 एसजीपीए के साथ प्रथम, गौसिया परवीन ने 8.33 एसजीपीए के साथ द्वितीय और नंदनी सिंह ने 8.17 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए सत्र 2024-2027 में यासमीन परवीन 8.64 एसजीपीए के साथ प्रथम, मनीषा कुमारी 8.55 एसजीपीए के साथ द्वितीय और शिवम कुमार यादव 8.05 एसजीपीए के साथ तृतीय रहे। बीसीए सत्र 2024-2027 में मानसी राज 8.05 एसजीपीए के साथ प्रथम, श्रेयांशी गुप्ता 7....