गिरडीह, नवम्बर 5 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह के डिप्लोमा इंजीनियरिंग तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-27) के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के शीर्ष पांच स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।परीक्षा में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) की अरिबा नाज ने 8.83 एसजीपीए प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सिविल इंजीनियरिंग की पुष्पलता वर्मा 8.67 एसजीपीए के साथ दूसरे और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की रिशु कुमारी 8.50 एसजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की बिशु कुमारी और माइनिंग इंजीनियरिंग की रिया कुमारी ने 8.33 एसजीपीए प्राप्त कर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. व...