गिरडीह, अगस्त 4 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ महेंद्र रविदास व सीओ अभिषेक कुमार ने बीएलओ के साथ बैठक की। इस दौरान एसआईआर मैपिंग और जमा किए गए गणना प्रपत्रों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावा-आपत्ति की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करें। बताया गया कि 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सूची में किसी कारणवश नाम कटने या छूटने वाले मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। बैठक में बीएलओ को दावा-आपत्ति से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Faridabad News: एसआईआर: तीन दिन की छुट्टी के बाद भी एसआईआर अभियान नहीं पकड़ सका रफ्तार...