गिरडीह, अक्टूबर 8 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बुधवार को गावां प्रखंड की निमाडीह पंचायत सचिवालय में चल रहे एसआईआर कैंप का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जिनके दस्तावेजों में त्रुटि है या जिन्हें आवेदन मिला है, वे कैंप में पहुंचकर सुधार करा लें। उन्होंने कर्मियों से कहा कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि बुधवार तक कैंप में 60 प्रतिशत लोग दस्तावेज जमा कर चुके हैं। शेष लोग अगले दो दिनों में अपने दस्तावेज जमा कर दें। राजकुमार यादव ने कहा कि खतियानी जमीन नहीं होने पर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। भूमिहीन और पर्चाधारियों को जन्म प्रमाण पत्र व आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर भी जोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: एसआइआर की प्रगति की समीक्षा की वहीं, सीओ द्वारा ...