गिरडीह, जुलाई 13 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के लिए डीसी रामनिवास यादव रविवार को बेंगाबाद पहुंचे। उन्होंने पंचायतों में जाकर बीएलओ से काम की प्रगति जानी और फॉर्म भरने में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त रामनिवास यादव ने रविवार को बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद, कर्णपुरा, महुआर एवं छाताबाद सहित अन्य पंचायतों का दौरा कर एसआईआर कार्यों का निरीक्षण किया। डीसी ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर बीएलओ से एसआईआर की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी बीएलओ को प्रक्रिया को त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। महुआर पंचायत में डीसी ने खुद कई योग्य लोगों का एसआईआर फॉर्म भरकर बीएलओ और ग्रामीणों को सही तरीके से फॉर्म भरने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान कोई भी योग्य ला...