गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के चुटियाडीह गांव में संचालित रौनक एसएचजी नामक पीडीएस दुकान पर कार्रवाई की प्रकिया शुरु कर दी गई है। उक्त मामले को लेकर गांडेय एमओ अशोक राणा ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र भेजकर दुकान को निलंबित करने की अनुशंसा की है।

जांच की प्रक्रिया बता दें कि कुछ दिन पूर्व उक्त पीडीएस दुकान के संचालक के खिलाफ ग्रामीणों ने आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में एमओ ने चुटियाडीह गांव पहुंचकर दुकान की जांच की थी। जांच के क्रम में एमओ ने दुकान के स्टाक की जांच की। स्टॉक में चावल, गेहूं सहित किसी भी प्रकार का अनाज नहीं मिला। एमओ ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में ग्रामीणों ने कहा कि डीलर अंगूठा लगवा लेने के बाद भी अनाज का वितरण नहीं करते हैं। डीलर कार्डधारियों का कार्ड भी ...