गिरडीह, जुलाई 23 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक बुधवार को पीएम श्री मध्य विद्यालय गांडेय में झारोटेफ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गोलबंद हुए। शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ, शिशु शिक्षण भत्ता एवं सेवानिवृत्ति की उम्र 62 करने समेत अन्य मांगों को लेकर सत्तारूढ़ दल के प्रखंड सचिव को मांग पत्र सौंपा एवं प्रखंड कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम समर्थन पर प्राप्त किया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव मो. शब्बीर अंसारी और किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रवि वर्मा ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। सत्तारूढ़ दल द्वारा समर्थन पत्र प्राप्त करने के बाद सभी शिक्षक व कर्मी एकत्रित हुए और प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: बगोदर में झारोटे...