गिरडीह, अक्टूबर 6 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। एनजीटी की रोक के बावजूद बगोदर इलाके में अवैध रूप से बालू का धंधा जारी है। पकड़ के डर से अवैध बालू लेकर जाने वाले ट्रैक्टर चालक वाहन को तेज रफ्तार से चलाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। आरोप है कि यह कारोबार प्रशासन की मिलीभगत से होता है। कारोबार से जुड़े ट्रैक्टर चालकों और मालिकों का कहना है कि इसके एवज में प्रशासन को राशि देनी पड़ती है। बताया जाता है कि सरिया थाना क्षेत्र के घाटों से बालू का अवैध खनन कर उसे महंगे दामों पर बेचा जा रहा है।

बालू का अवैध खनन सरिया के बालू घाटों से प्रतिदिन अवैध बालू बगोदर प्रखंड क्षेत्र पहुंच रहा है। बगोदर-सरिया मेन रोड पर बालू लदे ट्रैक्टर सरपट दौड़ते हैं। इसके अलावा मुंडरो-अटका, चिचाकी-तिरला रोड होकर भी रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बाल...