गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों आवारा पशुओं का अड्डा बनता जा रहा है। दिन-रात सड़क पर घूमते मवेशियों के कारण एनएच में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक सड़क पर दौड़ते पशुओं से हर पल हादसे की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके न प्रशासन और न गोपालक इस ओर ध्यान दे रहे हैं। बेंगाबाद-गिरिडीह, बेंगाबाद-मधुपुर और बेंगाबाद-चतरो मुख्य पथ पर सुबह से देर रात तक मवेशियों का झुंड बैठा या दौड़ता नजर आता है। खासकर शाम ढलते ही खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु चालकों को देर से दिखाई देता है और ब्रेक लगाने का मौका भी नहीं मिलता। यह भी पढ़ें- Gridih News: एनएच पथ बना आवारा पशुओं का अड्डा, हादसे का खतरा बढ़ा स्थानीय लोगों का कहना है कि इन पशुओ...