गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: बिरनी। बिरनी अंचल के 6 हल्का कर्मचारी का आईडी सरकारी कार्यालय के बाहर राहुल मोबाइल दुकान सं संचालित होने का आरोप लगाते हुए विधायक प्रतिनिधि सुभाष वर्मा ने सीओ से शिकायत की है। वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिरनी प्रखंड के तमाम प्रज्ञा केंद्र संचालकों का आरोप है कि उक्त दुकान से ग्राहकों के जाति, आवासीय, आय एवं अन्य आवेदन-पत्रों को अनावश्यक रूप से महीनों तक रोककर रखा जाता है, या फिर रिटर्न कर देता है या होल्ड में डाल देता है। 2-2 महीने से कर्मचारी आईडी में प्रमाण-पत्र पड़ा रहता है। तत्काल सेवा के तहत भी किए गए आवेदन को भी 2 महीने से अधिक समय तक रोक कर रखा जाता है। आवेदनों को आगे नहीं बढ़ाया जाता है तथा सीएससी संचालकों एवं आम लोगों के साथ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। अगस्त 2026 के आवेदन आज भी कर...