गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार को फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन की प्रखंड इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल उपस्थित रहे। बैठक में स्वयं सहायता समूह की प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सोनाली किस्कू को अध्यक्ष, हेमंती देवी को सचिव, बिजली देवी को कोषाध्यक्ष और सुशीला देवी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन की जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने को कहा। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन, झारखंड प्रदेश कमेटी के निर्देश पर 1 सितंबर 2026 को जिला समाहरणालय के समक्ष महाधरना आयो...