Gridih News: उसरी नदी के किनारे पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने की पहल
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। उसरी नदी के संरक्षण और नदी किनारे हरियाली बढ़ाने की दिशा में वन विभाग की ओर से चंदननगर से रेलवे पुल तक करीब चार हजार पौधे लगाए गए। पौधरोपण अभियान का समापन 31 अगस्त को किया गया। इस अवसर पर वन विभाग की टीम ने उसरी बचाव अभियान के संयोजक राजेश सिन्हा को भी आमंत्रित किया और उनसे नदी किनारे दर्जनों पौधे लगवाए। उसरी बचाव अभियान की ओर से लंबे समय से नदी किनारे पौधरोपण की मांग की जा रही थी। अभियान का उद्देश्य नदी किनारे हरियाली विकसित करने के साथ मिट्टी का कटाव रोकना, लोगों को फलदार व छायादार पेड़ उपलब्ध कराना तथा पक्षियों को आश्रय देना है। पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी की पहल पर अभियान को अमलीजामा पहनाया गया। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों की नंबरिंग की जाएगी, ताकि किसी पौधे के खराब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.