गिरडीह, जुलाई 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर के तत्वाधान में सोमवार को शहर के झंडा मैदान में आयोजित भव्य रोजगार मेले को पूरे दिन की रिमझिम बारिश ने बिल्कुल फीका कर दिया। बारिश होने से मेले में अभ्यर्थी युवक-युवतियों की भीड़ उम्मीद से कम पहुंची। यह देखकर डीसी रामनिवास यादव ने शुभारंभ समारोह में ही सम्बंधित नियोजन पदाधिकारी इमरान फारुखी को एक दिनी रोजगार मेले को 07 जुलाई मंगलवार को भी जारी रखने का निर्देश दिया। इसके पूर्व गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार और डीसी रामनिवास यादव ने संयुक्त रुप से इस मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने मेले का अवलोकन किया तथा विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों से संवाद भी किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: जिला नियोजनालय मे...