गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के फुलची पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जबरदाहा की सरकारी भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लुटन मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में एकत्र हुए और प्रशासन से भूमि को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। इस दौरान बताया गया कि जमीन के खाली पड़े हिस्से पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि चहारदीवारी नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जनवरी माह से ही अंचल एवं जिला प्रशासन को आवेदन दिया है। पूर्व सीओ मो. हुसैन के निरीक्षण के बाद हाल ही में अंचल अमीन दिवाकर वर्मा ने जमीन की मापी कर अतिक्रमि...