गिरडीह, अगस्त 9 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के धोबियामोड़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का शनिवार को गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक, आधारभूत आवासीय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय की कक्षाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, पाठ्यक्रम की प्रगति एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उपायुक्त ने विद्यार्थियों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा पढ़ाई के दौरान आनेवाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ...