Gridih News: उत्तरी भाग में रहनेवाले ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी
गिरडीह, जुलाई 3 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड की ओझाडीह ग्रामीण जलापूर्ति योजना करोड़ों रुपए खर्च के बावजूद आधी आबादी की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रही है। भीषण गर्मी के बीच छोटकी खरगडीहा और चुंगलो गांव के सैकड़ों परिवार बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, जबकि योजना से सटे दूसरे हिस्से में नल से पानी बह रहा है।
जल संकट का कारण पेयजल की आस में टकटकी लगाए बैठे ग्रामीणों का गुस्सा अब सिस्टम के खिलाफ फूटने लगा है। बतला दें कि जब ओझाडीह ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारा गया था, तब छोटकी खरगडीहा और चुंगलो गांव के लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उनके घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। लाखों लीटर क्षमता वाली पानी टंकी लगने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। योजना शुरू होने के कई महीने बाद भी इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.