गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय बदडीहा-02 में रविवार की रात अज्ञात असमाजिक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की और विद्यालय में मास्टर क्लास के लिए लगाए गए इलेक्ट्रिक ब्लैक बोर्ड को गायब कर दिया। सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुखदेव महतो को सहायक शिक्षक हरिहर प्रसाद वर्मा एवं अभय प्रसाद वर्मा ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तो कई जगहों पर तोड़फोड़ के निशान मिले।

तोड़फोड़ की स्थिति विद्यालय के शौचालय का गेट क्षतिग्रस्त पाया गया, जबकि एक कमरे के दरवाजे को भी तोड़ दिया गया था। इसके अलावा कुछ खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। विद्यालय परिसर में आग जलाने के निशान भी मिले हैं। वहीं, मास्टर क्लास के लिए लग...