गिरडीह, अक्टूबर 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। परिसर अवलोकन में उन्होंने सुरक्षा, विद्युत, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जेनरेटर रुम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया। तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: ईवीएम वेयरहाउस का मासिक न...