Gridih News: ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण
गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम, वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान परिसर का अवलोकन में सुरक्षा, विद्युत, बीयू हॉल, कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं आदि की सुध ली। मौके पर सहायक समाहर्ता यश कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी पायल राज आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.