Gridih News: इरगा नदी पुल के पास सघन जांच अभियान चला
गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार-सरिया मुख्य मार्ग स्थित इरगा नदी पुल के समीप रविवार को धनवार पुलिस द्वारा सघन सर्च एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पुल से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजातों की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत सख्त कार्रवाई करेगी। क्षेत्र में कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.