गिरडीह, अक्टूबर 25 -- शिकायत और कार्रवाई का इंतजार Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार रेफरल अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इंदु शेखर पर मारपीट, गाली-गलौज और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाने वाले युवक को अब तक कार्रवाई का इंतजार है। धनवार थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाने के साथ युवक ने जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और खोरीमहुआ अनुमंडल के अधिकारियों समेत कई जनप्रतिनिधियों को भी शिकायत की प्रतिलिपि भेजी थी। आवेदक का दावा है कि शिकायत के बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। धनवार थाना क्षेत्र के चितरडीह निवासी विकास दास ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि 13 फरवरी 2026 को वह अपनी भाभी बबली देवी के पति अजय दास को नसबंदी कराने के लिए धनवार रेफरल अस्पताल लेकर गए थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर में ...