गिरडीह, सितम्बर 30 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। अटका में अटके एनएच सिक्स लेन निर्माण का मामला एक बार फिर गरमा गया है। आवासीय दर पर मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर अटका के भू-रैयतों ने मंगलवार को बगोदर अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया और एनएचएआई और भू-अर्जन विभाग पर जमीन अधिग्रहण के एवज में अटका के भू-रैयतों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से संबंधित दोनों विभागों को भू-रैयतों ने आगाह किया है कि यदि आवासीय दर पर मुआवजा नहीं मिला और जबरन सिक्स लेन रोड निर्माण की कोशिश की गई, तब अटका के 1129 भू-रैयत एवं उनके परिवार जीटी रोड पर उतर आएंगे। इतना ही नहीं, सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- अटका में लटके एनएच सिक्स लेन निर्माण का मामला गरमायाधरना-प्रदर्शन का उद्देश्य धरना में ...