गिरडीह, अक्टूबर 13 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड की मधवाडीह पंचायत के बैदाडीह स्थित महेशमुंडा चौक पर सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के 21 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर वर्षगांठ मनाई। इस दौरान कानून की महत्ता पर चर्चा करते हुए इसे पारदर्शिता और सरकारी व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम बताया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सूचना का अधिकार आम नागरिकों को सरकारी विभागों से सवाल पूछने और सरकारी कार्यों की जानकारी प्राप्त करने का कानूनी अधिकार देता है। इसके प्रभावी उपयोग से भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर करने के साथ जनहित के मुद्दों को सामने लाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Gridih News: आरटीआई अधिनियम, 2005 के 21 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर वर्षगांठ मनाई मौके...