गिरडीह, अक्टूबर 16 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। आरके महिला कॉलेज में जनवरी 2027 से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय, देवघर और विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से स्वीकृति मिल चुकी है। अध्ययन केंद्र शुरू करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसी क्रम में इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय, देवघर की सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. हरीम कुदसी ने गुरूवार को कॉलेज पहुंचकर अध्ययन केंद्र के संचालन से संबंधित अंतिम औपचारिकताएं पूरी की। इससे क्षेत्र की महिलाओं को उच्च शिक्षा और कौशल विकास के लिए दूरस्थ शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सकेगा। प्रस्तावित अध्ययन केंद्र के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों के अलावा डिप्लोमा इन अ...