गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक का सात दिवसीय विशेष शिविर अड़वारा गांव में सोमवार 24 अगस्त को संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम में एनएसएस पदाधिकारी प्रो. प्रशांत कुमार कुंदन ने सभी स्वयंसेवकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और जल्द ही सर्टिफिकेट वितरित करने की घोषणा की। प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद रजक ने स्वयंसेवकों से कहा कि एनएसएस का स्वयंसेवक हमेशा आपदा के समय तत्पर रहें और समाज सेवा के लिए तैयार रहें। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर मरांडी, पंसस प्रतिनिधि लखेन्दर सिंह, प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद रजक, प्रो. प्रशांत कुमार कुंदन के अलावा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे। इसमें सलाख अंसारी, रूपा कुमारी, खुशी रानी, निशु कुमारी, मधु भारती, गायत्रीश्री, काजल कुमारी, प...