गिरडीह, नवम्बर 4 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह सदर अस्पताल में उपाधीक्षक कार्यालय में बतौर सहायक पद पर रहे वीरेंद्र कुमार पर सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को सहायक वीरेन्द्र को उन्होंने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। कर्मी डरे सहमा दिखे। कार्रवाई की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की तीन सदस्यों की टीम पूरे मामले की जांच की। बताया कि 2022-24 तक के आयुष्मान योजना में की गई भुगतान मामले की जांच टीम द्वारा की गई। इधर उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार की माने तो 2025 - 26 की योजना की भी विस्तार से जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पर बड़ा ऐक्शन, 16 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द; देखें किस-क...