गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकबाद में मनरेगा के तहत संचालित 'बिरसा हरित आम बागवानी योजना' में भारी अनियमितता और सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में मानिकबाद निवासी जितेंद्र कुमार ने ग्रामीण विकास मंत्री (रांची) को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। आवेदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान स्वीकृत सात योजनाओं का जिक्र किया गया है। आरोप है कि निर्धारित मापदंडों की धज्जियां उड़ाते हुए महज डेढ़ एकड़ जमीन पर ही फर्जी तरीके से बोर्ड लगाकर जियो-टैगिंग की गई और बाद में बोर्ड हटाकर योजना बंद कर दी गई। नियमत: इसके लिए कम से कम दो एकड़ जमीन अनिवार्य है। इतना ही नहीं, करमाटांड़ गांव में स्थानीय मजदूर उपलब्ध होने के बा...