गिरडीह, जुलाई 15 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी व भेलवाघाटी थाना इलाके के दो गांवों खोजारटोल एवं भेलवाघाटी में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट की हुई घटना में तीन महिलाएं समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिवार के सदस्यों द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल खोजारटोल गांव के विजय माहथा एवं मनोज चौधरी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। बताया गया कि देवरी के खोजारटोल गांव में सोमवार देर रात को हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के मनोज चौधरी 35, विजय महथा 75 वर्ष एवं कांति देवी घायल हो गए। तीनो घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। इधर भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के भेलवाघाटी गांव में आपसी विवाद को ल...