गिरडीह, नवम्बर 3 -- Gridih News: गावां। गावां प्रखंड की अमतरो पंचायत के धनेता गांव में आधार कार्ड नहीं बनने से दर्जनों लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। मंगलवार को जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी के साथ दर्जनों महिला-पुरुष अपने बच्चों को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ महेंद्र रविदास को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि वे भुला जाति से आते हैं। उनके बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, एसआईआर के कार्य में भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई वृद्ध महिलाओं ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ भी नहीं मिल रहा है। एक महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रखंड कर्मी ने आकर जियो टैगिंग की थी, लेकिन अब तक आवास नहीं मिला है। महिलाओं ...