गिरडीह, अगस्त 16 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत के पडरिया गांव स्थित खेल मैदान में रविवार को फाइनल मैच के साथ गांडेय प्रीमियम लीग सीजन 3 नामक क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद प्रतिनिधि मो. मुफ्ती सईद उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर व बल्लेबाजी करके और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मैच आर्यन इंटरप्राइजेज और आदर्श स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आर्यन इंटरप्राइजेज ने पहले गेदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 198 रन का विशाल स्कोर खडा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन इंटरप्राइजेज ने 14 ओवर में मात्र 181 रन ही बना सका और आदर्श स्पोर्ट्स ...