Gridih News: आठ माह में 15 लोगों ने सड़क हादसे में गंवाई जान
गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-मधुपुर एनएच 114ए पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, बावजूद इसके हादसों पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी से अगस्त तक, यानी महज आठ महीने के भीतर प्रखंड के विभिन्न मार्गों पर लगभग 15 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। अकेले एनएच पथ पर आधा दर्जन लोगों ने जान गंवाई है। इसमें भी झलकडीहा के पास का हिस्सा सबसे अधिक संवेदनशील बन गया है, जहां अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। 17 जनवरी को डाकबंगला के पास टोटो और बाइक की टक्कर में रोहित पोद्दार की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं ताजा मामला 21 अगस्त का है, जब झलकडीहा के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.