गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह विस निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत शहर के सभी 185 मतदान केंद्रों पर 28 जुलाई को विशेष मतदाता सुविधा शिविर आयोजित होंगे। यह जानकारी सोमवार को डीसी रामनिवास यादव ने दी। कहा कि विशेष शिविर सुबह 10 बजे से संध्या चार बजे तक संबंधित मतदान केंद्रों पर होगा। जिसमें बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजर एवं प्रतिनियुक्त स्वयंसेवक रहकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे तथा उसे भरने व जमा कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: आज एसआइआर को लेकर शिविर का अंतिम दिन, सभी शहरी बूथों पर बैठे बीएलओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...