गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत शहर के मतदाताओं की सुविधा के लिए 18 और 20 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- 18 व 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविरविशेष शिविर की जानकारी शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने जरुरी आदेश जारी कर कहा कि 32 गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शहरी क्षेत्र अंतर्गत 185 मतदान केंद्रों पर यह विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य संपादित करने का निर्देश दिया। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को अधि...