गिरडीह, अगस्त 30 -- Gridih News: गिरिडीह। लव-कुश जयंती समारोह एवं शोभायात्रा को लेकर कुशवाहा समाज की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन में पूरे जिले से हजारों की संख्या में कुशवंशियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा को लेकर शनिवार को जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए गठित टीमों के कार्यों की जानकारी ली गई। बैठक में तैयारियों पर संतोष जताया गया। जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण प्रसाद ने बताया कि लव-कुश जयंती के अवसर पर सुबह 10 बजे गिरिडीह के झंडा मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा टावर चौक होते हुए जननायक रीतलाल वर्मा चौक पहुंचेगी। यहां जननायक रीतलाल वर्मा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण ...