गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखियों की निर्बाध बुकिंग और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए गिरीडीह डाक प्रमंडल ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार को प्रमंडल के प्रधान डाकघर, सभी उप-डाकघर और शाखा डाकघर आम दिनों की तरह खुले रहेंगे। डाक अधीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि बहनों द्वारा भेजी गई राखी सही समय पर भाइयों की कलाई तक पहुंचे, इसके लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। रविवार को भी डाक टिकट की बिक्री, राखी लिफाफों की बुकिंग और वितरण कार्य सामान्य रूप से चलेगा, ताकि त्योहार की खुशी में कोई कमी न रहे। फोटो 22जीआरडी 45 प्रधान डाकघर। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रक्षाबंधन को लेकर डिजाइनदार राखियों से सजा बोकारो का बाजार यह भी पढ़ें- Biharsharif News: चोरसुआ में डाक संवाद, ग्रामीणों तक सेवाएं पहुंचाने पर ...