गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में सोमवार को 29 वर्षों तक सेवा देनेवाले आचार्य मनोज जी का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अर्जुन मिष्टकार और उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर आचार्य मनोज का अभिनंदन किया। अध्यक्ष ने स्वर्ण मुद्रिका, उपाध्यक्ष ने अंगवस्त्र तथा विद्यालय के आचार्यों ने पोशाक, घड़ी और अटैची भेंट कर सम्मानित किया। संस्था की ओर से ग्रेच्युटी एवं अर्जित अवकाश की राशि का चेक भी प्रदान किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. ब्रजेश बर्णवाल ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। आचार्य शेखर ने स्वरचित कविता प्रस्तुत की, जबकि आचा...