Gridih News: आईजी बोकारो ने किया सरिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने सोमवार को सरिया-बगोदर अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चले इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली, अभिलेखों के रखरखाव तथा विभिन्न मामलों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरिया-बगोदर एसडीपीओ कार्यालय की पुलिसिंग में अभी सुधार की जरूरत है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली और कामकाज के तरीकों का आकलन करना था। इसके तहत कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.