गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी पंचायत के पंचनटांड गांव मे बुधवार की शाम को घर मे घुसकर महिला से हुए लूटपाट के मामले में गुरुवार को अहिल्यापुर पुलिस ने भुक्तभोगी महिला रीता देवी के फर्द बयान के आधार पर 36/26 के तहत मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरु किया है। पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है। बता दें कि बुधवार शाम लगभग 3 बजे घर में अकेली रह रही महिला के घर में 6 युवकों ने घुसकर छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, गांडेय पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खां सहित गांडेय और ताराटांड थाना क्षेत्र की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...