गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर स्थित मठातरी शिव मंदिर परिसर में रविवार को सार्वभौमिक ब्राह्मण महासंघ गांडेय ईकाई के द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे महासंघ के जिलाध्यक्ष हेमंत पाठक और महेश पाठक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Simdega News: शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक व महाभंडारा का आयोजनपूजा और अभिषेक इस क्रम में जोगनियाटांड़ के पुरोहित अशोक मिश्रा ने मुख्य यजमान के रुप में उपस्थित विपिन मिश्रा, दिलीप मिश्रा, मानस मिश्रा को विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करवाई। भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद विभिन्न प्रकार के फल के रस और दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान शिव, माता दुर्गा, गणेश भगवान की आरती की गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मां कुष...