Gridih News: अहिल्यापुर: दिनदहाड़े महिला के घर में घुसकर हाथ-पैर बांध डाला डाका
गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पचनटांड़ गांव में बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे छह युवकों ने एक घर में घुसकर डाका डाल लिया। उक्त घर में महिला अकेली रहती है। उसके हाथ-पैर को बांधकर और मुंह में कपड़ा डालकर घटना को अंजाम दिया गया। भुक्तभोगी 38 वर्षीय महिला रीता देवी पति ऐतवारी मंडल के अनुसार डकैती करने आए युवक घर से 5 हजार रुपए नगद और जेवरात लेकर भाग गए। जेवरात में सोने की चेन, मंगलसूत्र दो पीस, चांदी के पायल और सिकड़ी शामिल है। अपराधियों के जाने के बाद महिला खिसकते - खिसकते घर के दरवाजे तक पहुंची। जिसके बाद अन्य ग्रामीणों ने महिला को इस अवस्था में देखकर उनके परिजनों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर महिला की सास-ससुर सहित अन्य लोग महिला के घर पहुंचे और महिला के मुंह से कपड़ा निकाला। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.