गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: सरिया। सरिया थाना क्षेत्र के बालेडीह स्थित अवैध पत्थर खदान पर शुक्रवार को प्रशासन की संयुक्त छापेमारी के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लोगों के विरुद्ध झारखंड खनन अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जिला सहायक खनन पदाधिकारी के आवेदन पर सरिया थाना में कांड संख्या 115/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी बीएनएस की धारा 317(5), 3(5) तथा झारखंड खनन अधिनियम की धारा 21 एवं 11 के तहत दर्ज की गई है। प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बालेडीह स्थित अवैध खदान में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खुलासा किया था। कार्रवाई के दौरान दो पोकलेन मशीन, तीन ट...