Gridih News: अवैध खदान में गिरा हाइवा, गंभीरावस्था में चालक रांची रेफर
गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। परसन ओपी के प्रयासो गांव स्थित अवैध खदान में हाइवा गिरने के बाद चालक सुरेंद्र वर्मा 35 की स्थिति नाजुक बनी हुई है। चालक पहली बार खदान हाइवा को लेकर नीचे उतरा था। जब पत्थर हाइवा में लोड हुआ तो वह ऊपर चढ़ाने लगा। इस दौरान हाइवा पीछे की ओर ढ़लने लगा तथा गहरी खदान में गिर गया। घटना को लेकर डीएमओ ने परसन ओपी में खदान चालक शैलेश वर्मा पर मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि परसन ओपी प्रभारी सोनू कुमार से पूछे जाने पर बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। कांड संख्या अभी मुझे नहीं मिला है । बता दें कि परसन ओपी से महज दो किलोमीटर पर यह खदान संचालित हो रहा था। शनिवार सुबह अवैध खदान में खनन के दौरान हाइवा अनियंत्रित होकर गिरने से खिजरसोता निवासी हाइवा मालिक सह चालक सुरेंद्र वर्मा 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.