गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जनप्रतिनिधियों की चेतावनी और हिंदुस्तान अखबार में खबर छपने के बाद आखिरकार विभाग की नींद खुल गई। जमुआ चौक की बदहाल सड़क पर बुधवार से मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव और सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने चार दिनों के भीतर काम शुरू नहीं होने पर सैकड़ों लोगों के साथ सड़क पर उतरने का अल्टीमेटम दिया था। इधर जमुआ विधायक मंजु कुमारी का कहना है कि उनकी पहल पर सड़क की मरम्मत शुरू हुई है। बरसात में कीचड़ और गड्ढों से जूझ रहे जमुआ चौक की सड़क शायद विभाग की नजर में तब तक ठीक थी, जब तक आंदोलन की चेतावनी नहीं मिली थी। यह भी पढ़ें- Simdega News: ग्रामीणों ने श्रमदान से दुरुस्त की सड़क चेतावनी मिलते ही मशीनें और मजदूर सड़क पर दिखाई देने लगे। प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने कहा कि...