गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: बेंगाबाद। अर्नब चक्रवात के असर से बेंगाबाद प्रखंड में गुरुवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश से जहां मुख्य चौक-चौराहों और बाजारों की सूरत बिगड़ गई है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। तेज हवा और बारिश के कारण कई जगह धान की फसल गिर गई है। वहीं आलू की खेती पर भी प्रतिकूल असर पड़ने और फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बारिश के कारण बेंगाबाद मुख्य चौक और छोटकी खरगडीहा बाजार की स्थिति खराब हो गई है। दोनों बाजारों के मुख्य मार्गों पर जलजमाव होने से सड़कें कीचड़मय हो गई हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसानों को नुकसान की आशंका इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं दुकानों के सामने पा...