गिरडीह, जुलाई 8 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अपहरण हुआ ही नहीं, फिरौती के लिए बेटे ने खुद साजिश रच ली। गुजरात से लौटे युवक ने माता-पिता को फोन कर 2 से 3 लाख रुपए की मांग की तो घर में हड़कंप मच गया। लेकिन बेंगाबाद पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर इस झूठ से पर्दा उठा दिया गया। मामला सुनकर परिजन भी हैरत में पड़ गए। यह मामला लुप्पी पंचायत से जुड़ा है। अपहरण की झूठी कहानी रचकर माता-पिता से फिरौती मांगने वाले बेटे की साजिश का बेंगाबाद पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले का खुलासा होने के बाद युवक के माता-पिता सहित अन्य नातेदार हतप्रभ रह गए। यह भी पढ़ें- Delhi News: अपहरणकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में पिता-पुत्र को बनाया बंधक लुप्पी पंचायत के रेखाटांड़ का रहनेवाला युवक शुक्रवार को गुजरात के सूरत से मजदूरी कर वापस लौटा। घर जाने की बजाय ...