गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर पारसनाथ की पवित्र धरती मधुबन में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनहित को ध्यान में रखते हुए अपशिष्ट जल प्रबंधन तथा ठोस कचरे के उचित निस्तारण को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक की गई। अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी संतोष गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में मधुबन में संचालित विभिन्न संस्थाओं और धर्मशालाओं के प्रबंधकों के साथ अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों ने संस्थाओं के प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीरता बरतने पर जोर दिया। बताया गया कि मधुबन जैसे धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र में अपशिष्ट प्रबंधन को व्यवस्थित करना आवश्यक है। अधिकारियो...