गिरडीह, अगस्त 10 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर गांव स्थित प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय अहिल्यापुर में निर्माणधीन स्कूल भवन में ग्रामीण सहित स्कूल प्रबधंन समिति के सदस्यों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने दूसरी मंजिल की ढलाई का काम रोक दिया और कहा कि कार्य में सुधार नहीं तो आगे काम नहीं। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण की शुरुआत से ही गुणवत्ता और स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहली मंजिल के कई हिस्सों में पानी रिसना शुरु हो गया है। ग्रामीणों ने दूसरी मंजिल में इस्तेमाल हो रही सरिया और अन्य सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। बता दें कि उक्त भवन के पहली मंजिल के निर्माण के दौरान भी विरोध किया...