Gridih News: अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क निर्माण का काम
गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड के खरखरी गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 5 करोड़ की लागत से बन रही सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को काम रोक दिया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग तथा विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों में फुलेंद्र राय, कैलाश पाण्डेय, हीरामणि रविदास, सुरेंद्र पाण्डेय, प्रकाश पंडित, रामकिशुन दास, बचनदेव बैठा, प्रकाश राणा, दामोदर बैठा, रामचन्द्र राय, श्रीराम पंडित, विजय पंडित, रामदेव पंडित, रौनक राम, सुखदेव राय, मनु पंडित, धीरन राणा सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक दी, ताकि गांव को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। लेकिन ठेकेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.