गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। करोड़ों रुपये की ठगी मामले में जेल में बंद राधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा एवं फरार चल रहे अमित सिन्हा की जमानत याचिका पर शुक्रवार को अलग-अलग अदालतों में सुनवाई हुई। मुकेश सिन्हा की जमानत याचिका की सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में हुई। वहीं मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त अमित सिन्हा की अग्रिम जमानत याचिका पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने सुनवाई के बाद अमित की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तिथि 07 नवंबर 2026 निर्धारित की है। बता दें कि ठगी का यह मामला पचंबा थाना कांड संख्या 85/2026 से जुड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- Gridih News: मुकेश सिन्हा ने दायर की जमानत याचिका, सुनवाई आज इसी मामले में जेल में बंद राधा स्व...